खेल ब्रेकिंग न्यूज़

Jamshedpur sports news : चेन्नईयन व जेएफसी का मैच 25 को, टिकटों की बिक्री शुरू

· · 1 मिनट पढ़ें · 👁 202
Jamshedpur sports news : चेन्नईयन व जेएफसी का मैच 25 को, टिकटों की बिक्री शुरू

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और चेन्नइयन एफसी के बीच 25 अप्रैल को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और चेन्नइयन एफसी के बीच 25 अप्रैल को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा. यह मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा. इस मैच के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गयी है. टिकटों की बिक्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो एप पर की जा रही है. वहीं, मंगलवार से दर्शकों की सहूलियत के लिए बॉक्स ऑफिस भी खोला जायेगा. स्ट्रेट माइल रोड स्थित बॉक्स ऑफिस को सुबह नौ बजे से खोला जायेगा. बॉक्स ऑफिस पर एक मई को जेआरडी में होने वाले एफसी गोवा व जेएफसी मैच का टिकट भी उपलब्ध है.