एमजीएम अस्पताल में इन दिनों पानी की भारी किल्लत ने मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी को कई गुना बढ़ा दिया है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को अपनी मूलभूत जरूरत पूरी करने के लिए भी अस्पताल के बाहर से बोतलों में पानी लाना पड़ रहा है। विडंबना यह है कि अस्पताल की शुरुआत ही बिना समुचित जल व्यवस्था के कर दी गई थी, जिसके बाद बोरिंग के जरिए वार्डों तक पानी पहुंचाने की कोशिश की गई। बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रबंधन ने टैंकर से पानी स्टोर करने की व्यवस्था तो की है, लेकिन मरीजों और उनके परिजनों की भारी संख्या के सामने यह प्रयास नाकाफी साबित हो रहा है। वहीं, एंट्री गेट पर “एक मरीज, एक परिजन” के नियम के बावजूद सुरक्षा कर्मियों की कमी के चलते कई अन्य लोग भी वार्ड तक पहुंच जा रहे हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो रही है। कारण चाहे जो भी हो, स्वच्छ और पर्याप्त पानी की व्यवस्था के अभाव में अस्पताल में मौजूद लोग जूझते नजर आ रहे हैं और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए खुद ही इंतजाम करने को मजबूर हैं।
इमजीएम अस्पताल मे पानी का संकट, मरीज़ और परिजन बाहर से पानी लाने को मजबूर
एमजीएम अस्पताल में इन दिनों पानी की भारी किल्लत ने मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी को कई गुना बढ़ा दिया है।