जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित एग्रिको रोड नंबर-2 सोमवार को उस वक्त सनसनी और दहशत से भर गया, जब क्वार्टर नंबर L-13 के भीतर एक साथ तीन लोगों के शव मिलने की खबर सामने आई। मृतकों में एक वृद्ध महिला, एक महिला और एक युवक शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मौके पर पहुंची सिदगोड़ा थाना पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर लिया और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में तीनों शव घर के अंदर संदिग्ध हालत में पड़े मिले हैं, लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है, आत्महत्या का या इसके पीछे कोई और वजह छिपी है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। इस रहस्यमयी घटना के बाद एग्रिको इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि लोग पुलिस जांच के खुलासे का इंतजार कर रहे हैं।
एग्रिको में ट्रिपल डेथ से सनसनी, घर से मिले तीन शव
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित एग्रिको रोड नंबर-2 सोमवार को उस वक्त सनसनी और दहशत से भर गया, जब क्वार्टर नंबर L-13 के भीतर एक साथ तीन लोगों के शव मिलने की खबर सामने आई