अपराध

होटल यमुना रिसीडेंसी के मालिक के साथ मारपीट सीसीटीवी मे घातना कैद

· · 1 मिनट पढ़ें · 👁 2
होटल यमुना रिसीडेंसी के मालिक के साथ मारपीट सीसीटीवी मे घातना कैद

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के होटल यमुना रेसिडेंसी में 26-27 अप्रैल की रात एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने इलाके में हलचल मचा दी।

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के होटल यमुना रेसिडेंसी में 26-27 अप्रैल की रात एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने इलाके में हलचल मचा दी। होटल के मालिक रितिक कुमार ओझा के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई, जिसके बाद मामला सीधे थाने तक पहुंच गया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और होटल पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। इतना ही नहीं, सच्चाई तक पहुंचने के लिए होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। बारीगोड़ा निवासी रितिक ओझा के अनुसार, रात करीब 10 बजे के बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस मामले में पवन कुमार मंडल, कृष्णा कुमार महतो, राजू सिंह और रोहित हरि समेत कुछ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू को खंगालने में जुटी है।