झारखंड

हल्दी पोखर में फाइनेंस कंपनी में लाखों की चोरी, आरोपी रांची से जुड़े

· · 1 मिनट पढ़ें · 👁 0
हल्दी पोखर में फाइनेंस कंपनी में लाखों की चोरी, आरोपी रांची से जुड़े

पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दी पोखर रेलवे स्टेशन के पास स्थित नेवफिंस लिमिटेड फाइनेंस कंपनी में हुई लाखों की चोरी से इलाके में हड़कंप मच गया है

पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दी पोखर रेलवे स्टेशन के पास स्थित नेवफिंस लिमिटेड फाइनेंस कंपनी में हुई लाखों की चोरी से इलाके में हड़कंप मच गया है। चोर कंपनी से 8 लाख 74 हजार 407 रुपये नकद के साथ एक लैपटॉप भी लेकर फरार हो गए। मामले में कंपनी के मैनेजर वीरेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि चोरी की इस वारदात को रांची निवासी किशन सोनी और आशीष ठाकुर ने अंजाम दिया है। घटना 10 मई से 11 मई के बीच की बताई जा रही है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कोवाली पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। एक टीम को रांची भेजा गया है, वहीं मोबाइल फोन के जरिए भी दोनों आरोपियों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने दोनों को थाने में उपस्थित होने का निर्देश दिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है।