शिक्षा और छात्र

शिक्षा संकाय करीम सिटी कॉलेज में दो दिवसीय अंतरविषयी राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

· · 1 मिनट पढ़ें · 👁 1
शिक्षा संकाय करीम सिटी कॉलेज में दो दिवसीय अंतरविषयी राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

दिनांक 22 अप्रैल 2026 को शिक्षा संकाय करीम सिटी कॉलेज,मानगो कैंपस में नई शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में *क्वालिटी एजुकेशन इन हाइयर एजुकेशन इन द कॉन्टेक्स्ट ऑफ एन ई पी 2020* विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी की शुरुआत हुई।



दिनांक 22 अप्रैल 2026 को शिक्षा संकाय करीम सिटी कॉलेज,मानगो कैंपस में नई शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में *क्वालिटी एजुकेशन इन हाइयर एजुकेशन इन द कॉन्टेक्स्ट ऑफ एन ई पी 2020* विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी की शुरुआत हुई।इस संगोष्ठी का उद्देश्य उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सुधार, नवाचार एवं नीति के प्रभावों पर विचार-विमर्श करना है।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:00 बजे पंजीकरण के साथ हुई। मुख्य उद्घाटन सत्र सुबह 11:00 दीप प्रज्वलन और स्वागत गीत के साथ हुई। अतिथियों का स्वागत कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मो रेयाज ने किया। कार्यक्रम की कन्वेनर डॉ परवीन उस्मानी ने इस सेमिनार के विषय और उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

सत्र के दौरान प्रतिष्ठित रिसोर्स पर्सन के रूप में इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग के डॉ प्रो शिबानुर रहमान ने संबोधन दिया। उन्होंने इंटरनेट का उपयोग करके देश के किसी भी हिस्से से शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा के बारे में बताया।

की-नोट स्पीकर के रूप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ. राजेश वर्मा ने मुख्य भाषण प्रस्तुत दिया। उन्होंने न्यू कॉलोनाइजेशन के सन्दर्भ में डाटा के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त उन्होंने एन ई पी में निहित भारतीय ज्ञान व्यस्था पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि के रूप में अरका जैन यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ प्रो सैयद सफदर रज़ी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। डॉ रज़ी ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था का यूरोपीय शिक्षा व्यवस्था से तुलनात्मक विवरण प्रस्तुत किया तथा अपने व्यक्तिगत अनुभव को बड़े ही रुचिकर ढंग से प्रतिभागियों के साथ साझा किया।इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 200 प्रतिभागी पहुंचे। मंच संचालन डॉ नुसरत बेग़म में किया।सत्र का समापन डॉ. सुचेता भुइयां विभागाध्यक्ष शिक्षा संकाय के 'धन्यवाद ज्ञापन' और राष्ट्रगान के साथ हुआ। लंच ब्रेक के बाद तकनीकी सत्र का आयोजन हुआ जो सायं 5 बजे तक चला ।