शिक्षा और छात्र

करीम सिटी कॉलेज मे कोरु फाउंडेशन के द्वारा एअर्थ डे आयोजित किया गया

· · 1 मिनट पढ़ें · 👁 6
करीम सिटी कॉलेज मे कोरु फाउंडेशन के द्वारा एअर्थ डे आयोजित किया गया

करिम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर एवं KORU Foundation के सहयोग से आयोजित “EARTH DAY” कार्यक्रम का समापन समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

करिम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर एवं KORU Foundation के सहयोग से आयोजित “EARTH DAY” कार्यक्रम का समापन समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय अरनव मिश्रा (IAS), अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), धालभूम, जमशेदपुर उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और युवाओं की भागीदारी ही आने वाले भविष्य को सुरक्षित बना सकती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करते हैं। साथ ही अमित कुमार सिन्हा निर्देशक, गरिमा रोहिल्ला निदेशक, दीपक कुमार सोनी कार्यक्रम प्रबंधक, सदफ खानम कार्यक्रम समन्वयक मौजूद रहे।

करीम सिटी कालेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अली अली ने कहा कि सेवा भावना और सामूहिक प्रयासों से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। वहीं एनएसएस कोऑर्डिनेटर सैयद साजिद परवेज ने सभी स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी ऐसे कार्यों में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर KORU Foundation के संस्थापक एवं इवेंट कोऑर्डिनेटर का विशेष योगदान रहा, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों ने भी भाग लिया और जिसमें अदल्स धूप,एआईडब्ल्यूसी, जमशेदपुर पब्लिक स्कूल, जुस्को स्कूल साउथ पार्क, डीबीएमएस कैरियर अकादमी को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा वेस्टेड चीजों से रोज के उपयोग में होने वाले चीजों को बनाया जहां घर के समान के डेकोरेशन से लेकर ठंडा पानी किस तरीके से फिल्टर होकर शुद्ध पानी बनता है उन सारी व्यवस्थाओं को बताते हुए सभी के सामने संदर्भित किया।

अंत में एनएसएस स्वयंसेवकों को उनके उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिससे उनका उत्साह और भी बढ़ा।

पूरा कार्यक्रम “EARTH FIRST” के संदेश को सशक्त रूप से प्रस्तुत करता हुआ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।