जमशेदपुर में नशे के कारोबार पर लगाम कसने के अभियान के तहत सिदगोड़ा थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टिनप्लेट स्थित खालसा स्कूल के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने करीब 4 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद करते हुए 24 वर्षीय मनीष मुखी उर्फ बिट्टू मुखी को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, इस दौरान ‘टाइगर मोबाइल’ के जवान शम्स तबरेज खुर्शीद को हल्की चोट भी आई, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में आरोपी के पास से 4 पैकेट गांजा, एक होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने नशा कारोबार में संलिप्त होने की बात स्वीकार की और अपने तीन अन्य साथियों के नाम भी उजागर किए, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, मनीष का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले भी जेल जा चुका है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मो. फैज अहमद, दंडाधिकारी दारा सिंह सिंकू सहित पूरी टीम शामिल रही। फिलहाल पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
सिदघोड़ा पुलिस की बड़ी करवाई, 4.3 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, गिरोह का खुलासा
जमशेदपुर में नशे के कारोबार पर लगाम कसने के अभियान के तहत सिदगोड़ा थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टिनप्लेट स्थित खालसा स्कूल के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने करीब 4 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया