अपराध

चापड़ हमलो पर सख़्ती, जमशेदपुर पुलिस की नयी रन्निंति,ऑनलाइन बिक्री पर भी लगेगी रोक

· · 1 मिनट पढ़ें · 👁 2
चापड़ हमलो पर सख़्ती, जमशेदपुर पुलिस की नयी रन्निंति,ऑनलाइन बिक्री पर भी लगेगी रोक

जमशेदपुर में बढ़ते चापड़ हमलों पर लगाम कसने के लिए पुलिस अब सख्त एक्शन मोड में आ गई है। अब ऑनलाइन बिक्री पर भी लगेगी रोक

जमशेदपुर में बढ़ते चापड़ हमलों पर लगाम कसने के लिए पुलिस अब सख्त एक्शन मोड में आ गई है। आर्म्स पर शिकंजा कसने के बाद नए सिटी एसपी ललित मीणा ने इस नए खतरे को गंभीरता से लेते हुए ठोस पहल शुरू कर दी है। अब सिर्फ दुकानदार ही नहीं, बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर चापड़ की बिक्री पर भी रोक लगाने की तैयारी है—जल्द ही ई-कॉमर्स कंपनियों को पत्र भेजकर इसे बंद करने को कहा जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय दुकानदारों को निर्देश दिया जाएगा कि वे बिक्री से पहले खरीदार का सत्यापन करें और हर चापड़ के बट्ट (हैंडल) को अलग-अलग रंगों से कोड करें, ताकि किसी वारदात के बाद आरोपी की पहचान आसानी से हो सके। पुलिस ने यह भी साफ कर दिया है कि चापड़ से हमला छोटा हो या बड़ा, उसे सीधे हत्या की धारा के तहत लिया जाएगा। आने वाले दिनों में सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर इस हथियार की उपलब्धता कम करने और लगातार हो रहे हमलों पर प्रभावी रोक लगाने की रणनीति लागू की जाएगी।