जमशेदपुर के आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक पुरानी रंजिश ने ऐसा खौफनाक मोड़ लिया कि पूरा इलाका दहशत में आ गया। रूहानी मरकज़ से महज़ 50 मीटर की दूरी पर रात करीब 9 बजे बुलेट बाइक पर सवार होकर पहुंचे यासीन, युसूफ, जादू और उनके साथियों ने मोहम्मद इब्राहिम उर्फ सोहेब पर अचानक चाकुओं से हमला कर दिया। चीख-पुकार के बीच जब पप्पू नामक शख्स बचाने आगे बढ़े, तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और बेरहमी से घायल कर दिया। देखते ही देखते मामला खूनी झड़प में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सैफ उर्फ जादू बच्चा की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले हुए विवाद और बदले की भावना ने इस हिंसा को जन्म दिया—सोहेब द्वारा लाल मिर्च फेंकने की घटना के बाद हमलावरों ने चाकूबाजी कर दी। गुस्से से उबलते लोगों ने हमलावरों की बुलेट बाइक में आग लगा दी, जबकि मुख्य आरोपी यासीन मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जांच में इस पूरे विवाद की जड़ इमरान उर्फ कटप्पा इमरान को बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
हमले के बाद भड़की भीड़ ने बुलेट मे लगाई आग, मुख्य आरोपी यासीन फरार
जमशेदपुर के आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक पुरानी रंजिश ने ऐसा खौफनाक मोड़ लिया कि पूरा इलाका दहशत में आ गया।