रांची में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जैसे ही इस सनसनीखेज हत्या की खबर फैली, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और एसएसपी से लेकर सिटी एसपी तक, कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। 25 वर्षों तक मंदिर की सेवा और सुरक्षा में लगे बिरसा की निर्मम हत्या ने न सिर्फ मंदिर समिति, बल्कि पूरे समाज को गहरे शोक और आक्रोश में डाल दिया है। हर चेहरे पर गुस्सा है, हर आंख नम है। हालांकि, रांची के एसएसपी ने भरोसा दिलाया है कि अपराधी ज्यादा दिन तक कानून से बच नहीं पाएगा। पुलिस की विशेष टीमें और डॉग स्क्वायड लगातार छापेमारी कर रही हैं और फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि आखिर कब इस वारदात का पर्दाफाश होगा और कब बिरसा को न्याय मिलेगा।
मंदिर रक्षक की हत्या से मचा हड़कंप, आरोपी की तलाश मे जुटी पुलिस
रांची में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। 25 सालों से मंदिर की रक्षा और सुरक्षा करने वाले की हत्या