जमशेदपुर

जुगसलाई मे स्मार्ट पहल, कियु आर कोड से कहे अपनी बात, नगर परिषद देगी आपका साथ

· · 1 मिनट पढ़ें · 👁 0
जुगसलाई मे स्मार्ट पहल, कियु आर कोड से कहे अपनी बात, नगर परिषद देगी आपका साथ

जुगसलाई नगर परिषद ने एक स्मार्ट पहल शुरू की है—शहर के अलग-अलग स्थानों पर QR कोड स्कैनर बोर्ड लगाए गए हैं। बस अपने मोबाइल से QR कोड स्कैन करें और अपनी समस्या सीधे नगर परिषद तक पहुंचाएं।

जुगसलाई में अब शिकायत करना हुआ बेहद आसान! 

क्या आपको अपने इलाके में गंदगी, पानी की समस्या या किसी अन्य सुविधा से जुड़ी परेशानी हो रही है? अब आपको नगर परिषद के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

जुगसलाई नगर परिषद ने एक स्मार्ट पहल शुरू की है—शहर के अलग-अलग स्थानों पर QR कोड स्कैनर बोर्ड लगाए गए हैं। बस अपने मोबाइल से QR कोड स्कैन करें और अपनी समस्या सीधे नगर परिषद तक पहुंचाएं।

 न कोई लंबी लाइनन, ना कोई ऑफिस के चक्कर आपकी शिकायत, सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक

यह पहल न सिर्फ समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए है, बल्कि नागरिकों को जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।

अब आपकी आवाज़ दबेगी नहीं, बल्कि सीधे सुनी जाएगी!

स्कैन करें, शिकायत दर्ज करें और अपने शहर को बेहतर बनाएं।