जमशेदपुर

10 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप, विधायक के पहुंचते ही ट्रैफिक जवान की बोलती बंद

· · 1 मिनट पढ़ें · 👁 0
10 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप, विधायक के पहुंचते ही ट्रैफिक जवान की बोलती बंद

टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास चाईबासा स्टैंड इलाके में शनिवार को उस वक्त जमकर हंगामा हो गया, जब एक बुजुर्ग शिक्षक और उनके बेटे ने ट्रैफिक सिपाही पर 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा दिया।

टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास चाईबासा स्टैंड इलाके में शनिवार को उस वक्त जमकर हंगामा हो गया, जब एक बुजुर्ग शिक्षक और उनके बेटे ने ट्रैफिक सिपाही पर 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा दिया। बताया जा रहा है कि कोवाली निवासी चंदन सरदार अपने शिक्षक चाचा को जनगणना ड्यूटी के लिए मानगो लेकर जा रहे थे। रास्ते में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस ने उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि हेलमेट और गाड़ी के जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी दिखाने के बावजूद जवानों ने उन्हें काफी देर तक रोके रखा और चालान के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग करने लगे। खुद को परेशान होता देख चंदन ने तुरंत पोटका विधायक Sanjeev Sardar को फोन कर पूरी जानकारी दी। मामला सुनते ही विधायक सीधे मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विधायक ने पहले फोन पर ट्रैफिक जवान से बात करने की कोशिश की, लेकिन जवान ने बात करने से इनकार करते हुए कहा कि वह विधायक से नहीं, इंस्पेक्टर से बात करेगा। यह सुनते ही विधायक नाराज हो गए और पूरे लाव-लश्कर के साथ मौके पर पहुंच गए। विधायक को अचानक सामने देख ट्रैफिक जवानों के चेहरे उतर गए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही डीएसपी ट्रैफिक नीरज भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का भरोसा दिया। घटना के बाद काफी देर तक इलाके में हलचल बनी रही और स्थानीय लोगों के बीच पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी साफ नजर आई, वहीं विधायक की त्वरित सक्रियता की चर्चा भी होती रही।