जमशेदपुर

ओवरटाके के दौरान भीषण टक्कर, पलटी कार ऐ मचा हड़कांप

· · 1 मिनट पढ़ें · 👁 2
ओवरटाके के दौरान भीषण टक्कर, पलटी कार ऐ मचा हड़कांप

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में टेल्को जाने वाले मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक बड़े सड़क हादसे ने अचानक अफरा-तफरी मचा दी।

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में टेल्को जाने वाले मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक बड़े सड़क हादसे ने अचानक अफरा-तफरी मचा दी। सिग्नल के पास ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान ट्रक (MH 15JC 8009) और टाटा टियागो कार (JH 05 CG 4808) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े—कुछ लोग कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए, तो कुछ हालात संभालने और मदद पहुंचाने में लग गए। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया। माहौल में तनाव और आक्रोश भी नजर आया, हालांकि स्थिति काबू में रही।


सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल करने के साथ-साथ भीड़ को नियंत्रित किया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ओवरटेक के दौरान लापरवाही इस दुर्घटना की मुख्य वजह हो सकती है। राहत की बात यह रही कि इस भयावह हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, हालांकि कार सवारों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर सावधानी बरतें और जल्दबाजी या जोखिम भरे ओवरटेक से बचें, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।