परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी नया बस्ती में गुरुवार की सुबह अचानक अफरा-तफरी और चीख-पुकार से माहौल गूंज उठा, जब एक पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। राजा प्रसाद नामक युवक, जो पिछले कई दिनों से नशे में घर में विवाद कर रहा था, गुस्से में इतना बेकाबू हो गया कि उसने अपनी ही मां, पत्नी और तीन मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटकर घर से बाहर निकाल दिया और फिर अपने ही आशियाने को आग के हवाले कर फरार हो गया। घनी आबादी वाले इलाके में उठती आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे मोहल्ले को दहशत में डाल दिया, लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच बस्ती के युवाओं ने हिम्मत दिखाते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की और जान जोखिम में डालकर जलते घर से गैस सिलेंडर बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। दमकल की टीम के पहुंचने और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक घर का सारा सामान, कपड़े और जरूरी कागजात जलकर राख हो चुके थे, जिससे पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है
नशे की हालत मे युवक ने अपने ही घर मे लगाई आग, बस्ती के युवाओं की सूझबूझ ने टाला बड़ा हादसा
परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी नया बस्ती में गुरुवार की सुबह अचानक अफरा-तफरी और चीख-पुकार से माहौल गूंज उठा, जब एक पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया।