जमशेदपुर

घरेलु विवाद मे 8 साल के मासूम बच्चे को खिलाया बैटरी का मसाला

· · 1 मिनट पढ़ें · 👁 5
घरेलु विवाद मे 8 साल के मासूम बच्चे को खिलाया बैटरी का मसाला

जमशेदपुर के बिष्टूपुर थाना क्षेत्र स्थित तुलसी भवन के पास घरेलू विवाद ने उस वक्त खौफनाक मोड़ ले लिया, जब कुछ लोगों ने गुस्से में एक 8 साल के मासूम बच्चे को ही अपना निशाना बना डाला।

जमशेदपुर के बिष्टूपुर थाना क्षेत्र स्थित तुलसी भवन के पास घरेलू विवाद ने उस वक्त खौफनाक मोड़ ले लिया, जब कुछ लोगों ने गुस्से में एक 8 साल के मासूम बच्चे को ही अपना निशाना बना डाला। आरोप है कि बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उसे जबरन बैट्री का मसाला खिलाया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं, जब परिवार के लोगों ने इस अमानवीय हरकत का विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता अनीता देवी, जो कदमा भाटिया बस्ती अशोक पथ की रहने वाली हैं, ने बिष्टूपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में असम के गुवाहाटी मानपाड़ा निवासी ममता राय, राजेश कुमार राय, मिथुन ठाकुर, कविता दास राय और आर्यन गुप्ता को आरोपी बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना 19 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच की बताई जा रही है, लेकिन मामला 22 दिनों बाद 9 मई को थाने पहुंचा। शिकायत में कहा गया है कि अनीता देवी के पोते इंशात विश्वकर्मा को जान से मारने की नीयत से जहरीला बैट्री मसाला जबरन खिलाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सच्चाई सामने लाने की कोशिश में जुटी है।