जमशेदपुर

धटिकिडीह मे हुई दीनदहाड़े फायरिंग, दो युवक गिरफ्तार

· · 1 मिनट पढ़ें · 👁 0
धटिकिडीह मे हुई दीनदहाड़े फायरिंग, दो युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह का कुरैशी मुहल्ला रविवार को अचानक गोलियों की आवाज से गूंज उठा और पूरा इलाका दहशत में आ गया।

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह का कुरैशी मुहल्ला रविवार को अचानक गोलियों की आवाज से गूंज उठा और पूरा इलाका दहशत में आ गया। दिनदहाड़े बदमाश गामा होटल के पास पहुंचे और होटल संचालक गामा के सामने ही हवाई फायरिंग शुरू कर दी। कुछ ही पलों में अफरा-तफरी मच गई—लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और पूरा इलाका सन्न रह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को धर दबोचा और उनके पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया। इस फायरिंग कांड में ‘गोरा’ नाम के एक बदमाश का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि, गोलीबारी के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि फरार आरोपियों की तलाश में कपाली इलाके में भी छापेमारी की गई है, जिससे साफ है कि पुलिस इस सनसनीखेज घटना को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में है।