जमशेदपुर

जमशेदपुर में देर रात तेज रफ्तार का कहर, कार पलटी—ड्राइवर बाल-बाल बचा

· · 1 मिनट पढ़ें · 👁 0
जमशेदपुर में देर रात तेज रफ्तार का कहर, कार पलटी—ड्राइवर बाल-बाल बचा

जमशेदपुर मे गुरुवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मरीन ड्राइव स्थित एटमॉस्फेयर रेस्टोरेंट के पास एक तेज रफ़्तार कार पलट गयी

जमशेदपुर की सड़कों पर गुरुवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मरीन ड्राइव स्थित एटमॉस्फेयर रेस्टोरेंट के पास एक तेज रफ्तार ग्रैंड विटारा कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलट गई और मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कार आदित्यपुर से कोर्ट रोड की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। राहत की बात यह रही कि चालक किसी तरह खुद को वाहन से बाहर निकालने में सफल रहा और सुरक्षित बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे, हालात को संभाला गया और अब हादसे के कारणों की जांच जारी है।