जमशेदपुर

कपाली मे पुलिस की बड़ी करवाई, युवक देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार

· · 1 मिनट पढ़ें · 👁 1
कपाली मे पुलिस की बड़ी करवाई, युवक देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है।

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर कपाली ओपी पुलिस ने एक विशेष छापेमारी अभियान चलाते हुए जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय मोहम्मद तौसीफ को गिरफ्तार किया। पुलिस को जानकारी मिली थी कि युवक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है और उसके पास अवैध हथियार हो सकता है। इसके बाद ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू की और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


इस पूरे मामले पर चांडिल एसडीपीओ अरविंद बिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि क्षेत्र में नशा, अड्डाबाजी और अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके। इस अभियान में सब इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम, एएसआई मनोज कुमार मिश्रा समेत सशस्त्र बल के कई जवान शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध धंधों से जुड़े लोगों के बीच हड़कंप मच गया है, जबकि आम लोगों ने राहत की सांस ली है।