जमशेदपुर के टाटा स्टील प्लांट परिसर में सुरक्षा टीम की मुस्तैदी से एक बड़ी चोरी की साजिश नाकाम हो गई। शुक्रवार तड़के करीब 1 बजे सुरक्षा कर्मियों ने संदिग्ध गतिविधि देखते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया। जांच में सामने आया कि ये आरोपी साकची क्षेत्र स्थित केबल गैलरी के रास्ते प्लांट में घुसे थे और चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। तलाशी के दौरान इनके पास से करीब 75 किलो तांबे का केबल बरामद किया गया, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास चिन्ना, दीपक लोहार और अविनाश मुखी के रूप में हुई है, जिनके किसी संगठित गिरोह से जुड़े होने की आशंका भी जताई जा रही है। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है, वहीं पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
टाटा स्टील प्लांट मे बड़ी चोरी की साजिश नाकाम, 75 किलो ताम्बा केबल के साथ तीन गिरफ्तार
जमशेदपुर के टाटा स्टील प्लांट परिसर में सुरक्षा टीम की मुस्तैदी से एक बड़ी चोरी की साजिश नाकाम हो गई। तीन युवक 75 किलो ताम्बा के साथ हुए गिरफ्तार