जमशेदपुर

बेताकोचा में कंटेनर से लटका मिला युवक का शव, मोबाइल बातचीत के बाद उठाया आत्मघाती कदम!

· · 1 मिनट पढ़ें · 👁 0
बेताकोचा में कंटेनर से लटका मिला युवक का शव, मोबाइल बातचीत के बाद उठाया आत्मघाती कदम!

जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बेताकोचा स्थित एक फैक्ट्री परिसर में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कंटेनर के बाहर रस्सी के सहारे फांसी पर झूलता हुआ एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ।

जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बेताकोचा स्थित एक फैक्ट्री परिसर में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कंटेनर के बाहर रस्सी के सहारे फांसी पर झूलता हुआ एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजस्थान के अलवर जिला निवासी 41 वर्षीय हवा सिंह यादव के रूप में हुई है, जिसकी पहचान आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस के जरिए की गई। पुलिस के अनुसार, मृतक ने रविवार देर रात कंटेनर पर लगे पाइप के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से मोबाइल फोन और हेडफोन भी बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी से मोबाइल पर बातचीत कर रहा था और संभवतः किसी बात को लेकर तनाव या गुस्से में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।