जमशेदपुर

मांगो मे बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी, लोगो ने दी उग्र प्रदर्शन की चेतावनी

· · 1 मिनट पढ़ें · 👁 2
मांगो मे बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी, लोगो ने दी उग्र प्रदर्शन की चेतावनी

मानगो फीडर क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जारी भीषण बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि रात में भी लोगों को चैन की नींद नसीब नहीं हो रही।

मानगो फीडर क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जारी भीषण बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि रात में भी लोगों को चैन की नींद नसीब नहीं हो रही। बीती रात साढ़े 12 बजे गुल हुई बिजली करीब ढाई बजे लौटी, वहीं आज सुबह से फिर से बिजली की आंखमिचौली जारी है। विभाग की ओर से इसे लोड शेडिंग बताया जा रहा है, लेकिन लगातार कटौती से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में बिजली की अनियमित आपूर्ति ने हालात और भी बदतर कर दिए हैं। इस मुद्दे को लेकर जनता दल यूनाइटेड (युवा मोर्चा) के प्रदेश महासचिव पप्पू सिंह ने विभाग से जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो लोग मजबूर होकर उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। अब देखना यह है कि बिजली विभाग इस गंभीर समस्या पर कितनी जल्दी और कितनी प्रभावी कार्रवाई करता है।