जमशेदपुर

इमजीम मे कैदी की चलाग लगा कर मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

· · 1 मिनट पढ़ें · 👁 0
इमजीम मे कैदी की चलाग लगा कर मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शहर में एक सनसनीखेज और चौंकाने वाली घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया, जब एमजीएम अस्पताल में इलाज करा रहा एक कैदी अचानक मौत को गले लगा बैठा।

शहर में एक सनसनीखेज और चौंकाने वाली घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया, जब एमजीएम अस्पताल में इलाज करा रहा एक कैदी अचानक मौत को गले लगा बैठा। जानकारी के मुताबिक, अशोक कुमार नामक कैदी को दो दिन पहले घाघीडीह केंद्रीय कारा से गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां उसने पहले ही थाली से गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की थी। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल ही रहा था कि शुक्रवार को उसने अस्पताल की सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। देखते ही देखते मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई और पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं—आखिर एक ऐसा कैदी, जो पहले आत्महत्या की कोशिश कर चुका था, इतनी आसानी से कैसे असुरक्षित रह गया? सूचना मिलते ही पुलिस और अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। अब हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर सुरक्षा में चूक कहां हुई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।