जमशेदपुर

सुरक्षा में सेंध, सड़क में संकट: 400 करोड़ के अस्पताल की बदहाल तस्वीर

· · 1 मिनट पढ़ें · 👁 5
सुरक्षा में सेंध, सड़क में संकट: 400 करोड़ के अस्पताल की बदहाल तस्वीर

400 करोड़ रुपये की लागत से बने इस आधुनिक अस्पताल की चमक-दमक के पीछे बदइंतजामी और लापरवाही की एक चिंताजनक तस्वीर छिपी हुई है।

400 करोड़ रुपये की लागत से बने इस आधुनिक अस्पताल की चमक-दमक के पीछे बदइंतजामी और लापरवाही की एक चिंताजनक तस्वीर छिपी हुई है। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ाई नजर आ रही है। जहां 200 सुरक्षाकर्मियों के पद स्वीकृत हैं, वहां केवल 90 गार्ड ही पूरी बिल्डिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। हालत इतने गंभीर हैं कि पिछले पांच महीनों में ऊंची मंजिलों से कूदकर गंभीर मरीजों द्वारा जान देने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रबंधन की ओर से कोई ठोस सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए। ऐसा लगता है मानो प्रशासन किसी और बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा हो। वहीं अस्पताल तक पहुंचने वाली एप्रोच रोड भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से होकर मरीजों और एम्बुलेंस को गुजरना पड़ता है, जिससे हर आपात स्थिति में मरीज की जान पर खतरा मंडराता रहता है। करोड़ों के इस हाईटेक अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं की यह बदहाली कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है।