मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अशोका टावर के समीप लगा बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर इन दिनों घनी झाड़ियों और ऊंची घास के बीच पूरी तरह घिरा हुआ है। बरसात की शुरुआत के साथ ही यह लापरवाही स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है। ट्रांसफार्मर के आसपास लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण वहां झाड़ियां इतनी बढ़ गई हैं कि उपकरण तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बारिश के मौसम में नमी और जलभराव के कारण शॉर्ट सर्किट, आग लगने या करंट फैलने जैसी गंभीर घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और आसपास रहने वाले लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग द्वारा समय-समय पर रखरखाव और सफाई नहीं कराए जाने से यह स्थिति पैदा हुई है। स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि ट्रांसफार्मर के आसपास उगी झाड़ियों को तत्काल हटाकर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि बरसात के मौसम में किसी संभावित हादसे को रोका जा सके। फिलहाल क्षेत्र के लोग विभागीय कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं और यह देखना बाकी है कि आम जनता की सुरक्षा से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर कब तक ठोस कदम उठाए जाते हैं।
झाड़ियों में घिरा ट्रांसफार्मर बना खतरे की घंटी, बरसात में हादसे की बढ़ी आशंका
मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अशोका टावर के समीप लगा बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर इन दिनों घनी झाड़ियों और ऊंची घास के बीच पूरी तरह घिरा हुआ है।