जमशेदपुर

बगबेरा मे गहराया जल संकट, 600फिट निचे गया पानी, टैंकर पर भी नेतागिरी हावी

· · 1 मिनट पढ़ें · 👁 1
बगबेरा मे गहराया जल संकट, 600फिट निचे गया पानी, टैंकर पर भी नेतागिरी हावी

बागबेड़ा के हरहरगुट्टू देवता भवन के आसपास इन दिनों जल संकट ने लोगों की जिंदगी को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है।

बागबेड़ा के हरहरगुट्टू देवता भवन के आसपास इन दिनों जल संकट ने लोगों की जिंदगी को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है। जहां साल 2025 में जनवरी से नवंबर तक लगातार बारिश के कारण जमीन के भीतर पानी का स्तर बना हुआ था, वहीं 2026 में हालात बिल्कुल उलट हो गए हैं—पानी का लेयर 600 फीट से भी नीचे चला गया है और घरों के बोरिंग तक जवाब दे चुके हैं। हालात इतने खराब हैं कि पीने और खाना बनाने के लिए भी पानी नसीब नहीं हो रहा, नहाने और कपड़े धोने की बात तो लोग भूल ही चुके हैं। पिछले 20 दिनों से इलाके में पानी का एक भी टैंकर नहीं पहुंचा, और जब कभी टैंकर आता भी है तो उस पर भी दबंगई और ‘नेतागिरी’ हावी रहती है—जिसका रसूख, उसी का पानी।


स्थानीय लोगों का दर्द साफ झलकता है—फोन कर-करके थक चुके हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं। एकमात्र डिप बोरिंग भी राहत नहीं दे पा रही, जहां घंटों लाइन में लगने के बाद मुश्किल से एक जार पानी मिल पाता है। लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि आखिर टैंकर का पानी जाता कहां है, और इसका हिसाब कौन देगा? जल संकट के साथ-साथ बिजली की समस्या ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं—गर्मी शुरू होते ही बिजली की आंख-मिचौली ने जीना और मुश्किल कर दिया है। गुस्साए और परेशान लोग अब जिले के डीसी से शिकायत करने की तैयारी में हैं। उनका साफ कहना है कि जरूरतमंदों तक पानी नहीं पहुंच रहा, बल्कि टैंकर को राजनीतिक साधन बना लिया गया है। हालात ऐसे हैं कि आम आदमी पानी की एक-एक बूंद के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।