बारात की खुशियों में लापरवाही की चिंगारी कब बड़ा खतरा बन जाए, इसका खौफनाक नज़ारा शनिवार देर रात आजादनगर के ओल्ड पुरूलिया रोड स्थित अपना मैरेज हॉल के पास देखने को मिला। रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच अचानक निकली एक चिंगारी सड़क किनारे खड़ी कार पर जा गिरी और देखते ही देखते वह धू-धू कर जल उठी। शादी की खुशियों का माहौल कुछ ही पलों में अफरा-तफरी में बदल गया। हालांकि, स्थानीय लोगों की सतर्कता और हिम्मत ने बड़ा हादसा टाल दिया—लोग बाल्टियों और जो भी साधन हाथ लगा, उससे पानी डालकर आग पर काबू पाने में जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हालात इतने भयावह हो चुके थे कि किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता था। अब इस घटना के बाद सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही किसकी थी? शक की सुई दूल्हा पक्ष की ओर घूम रही है, और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस जांच में क्या सामने आता है और जली हुई कार का हर्जाना कौन भरता है।
बारात की आतिशबाज़ी बानी खतरा, चिंगारी से लगी भीशन आग
बारात की खुशियों में लापरवाही की चिंगारी कब बड़ा खतरा बन जाए, इसका खौफनाक नज़ारा शनिवार देर रात आजादनगर के ओल्ड पुरूलिया रोड स्थित अपना मैरेज हॉल के पास देखने को मिला।