लावालौंग में नशे के कारोबार पर पुलिस ने जोरदार प्रहार करते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। करीब 25 लाख रुपये मूल्य के अवैध अफीम और अन्य मादक पदार्थों की बरामदगी ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहब ने समाहरणालय में आयोजित प्रेस वार्ता में इस कार्रवाई का खुलासा करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सलमा गांव के बाराटुंगरी टोला में छापेमारी की गई। सूचना थी कि जतन गंझु और बालेश्वर गंझु अपने घरों में भारी मात्रा में अफीम, डोडा और पोस्ता दाना छिपाकर रखे हुए हैं। इसके बाद थाना प्रभारी चंदन कुमार और सशस्त्र बल के जवानों के साथ संयुक्त टीम बनाकर सटीक योजना के तहत कार्रवाई की गई। छापेमारी में पुलिस ने 2 किलो 329 ग्राम अफीम, 85 किलो 870 ग्राम डोडा और 29 किलो 320 ग्राम पोस्ता दाना बरामद किया, जिसकी कुल कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि नशा कारोबार के खिलाफ यह अभियान यहीं नहीं रुकेगा, बल्कि इसे और तेज किया जाएगा, ताकि ऐसे अवैध धंधों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।
25 लाख रूपए के अवैध अफीम और अन्य मादक पदार्थ बरामद
लावालौंग में नशे के कारोबार पर पुलिस ने जोरदार प्रहार करते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। करीब 25 लाख रुपये मूल्य के अवैध अफीम और अन्य मादक पदार्थों की बरामदगी ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।