झारखंड

जेल मे बंद, फिर भी सक्रिय नेटवर्क, अखिलेश सिंह के गैंग और रियल एस्टेट साम्राज्य के नये खुलासे

· · 1 मिनट पढ़ें · 👁 16
जेल मे बंद, फिर भी सक्रिय नेटवर्क, अखिलेश सिंह के गैंग और रियल एस्टेट साम्राज्य के नये खुलासे

गैंगस्टर अखिलेश सिंह के नए कारोबार और नेताओं से रिश्ते हो रहे उजागर झारखंड के चर्चित गैंगस्टर अखिलेश सिंह को लेकर एक बार फिर कई बड़े खुलासे सामने आ रहे हैं।

गैंगस्टर अखिलेश सिंह के नए कारोबार और नेताओं से रिश्ते हो रहे उजागर


झारखंड के चर्चित गैंगस्टर अखिलेश सिंह को लेकर एक बार फिर कई बड़े खुलासे सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि विक्रम शर्मा की हत्या के बाद गिरोह के अंदर बड़े स्तर पर फेरबदल हुआ है और अब कारोबार की जिम्मेदारियां नए चेहरों को सौंपी जा रही हैं।


कागजी दस्तावेजों के मुताबिक, अखिलेश सिंह ने गुरुग्राम के एक नामी मॉल और रियल एस्टेट से जुड़े अपने बड़े कारोबार को संभालने के लिए अशोक सिंह राघव को आगे किया है। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में अखिलेश सिंह को गुरुग्राम में इसी मॉल के पास से गिरफ्तार किया गया था।


अब चर्चा है कि विक्रम शर्मा के बाद अशोक सिंह राघव और गिरोह के कुछ अन्य युवाओं को नोएडा, गुरुग्राम और बनारस जैसे शहरों में फैले करोड़ों के रियल एस्टेट साम्राज्य की जिम्मेदारी दी जा सकती है।


सूत्रों के अनुसार, अखिलेश सिंह के व्यापारिक संबंध दिल्ली के एक रसूखदार मंत्री तक रहे हैं। कहा जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर के कई रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में एक बड़े नेता की साझेदारी भी रही है, जो काफी प्रभावशाली माने जाते हैं।

वहीं इससे पहले कोलकाता के एक बड़े राजनेता के साथ भी अखिलेश सिंह की साझेदारी की खबरें सामने आई थीं। इनकम टैक्स विभाग ने गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति के संदेह में जांच भी शुरू की थी।


फिलहाल अखिलेश सिंह दुमका जेल में बंद है, लेकिन बताया जा रहा है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में कारोबार बढ़ाने की नई रणनीति पर काम शुरू हो चुका है। गिरोह के सदस्यों में भी इसे लेकर उत्साह है और अब नए समीकरण तेजी से बनते नजर आ रहे हैं।